My Pages

Sunday, 16 November 2014


अन्ना पर न हो अत्याचार,

अन्ना को समझो ना भाई , खेतों का तुम खरपतवार,
मुल्क हिला देने की ताकत , अन्ना की सीधी तलवार.

आज देश जो जाग ऊठा है, समझो मनमोहन सरकार,
या तो ढीठ बन गए हो तुम , अथवा मजबूरी में हो यार.

एक विदेशी महिला के प्रति, माथ झुकाते बारम्बार,
जानता की आवाज़ सुनो जी, जनता करती हाहाकार .

आँख मूँद कर ल्शासन करते नहीं देखते भ्रष्टाचार,
 बेशर्मी से भाषण देते, सिब्बल जैसे चमचे चार.

भ्रष्टाचार घुसा रग-रग में ,उसी का करते रोज़ प्रचार ,
एक राष्ट्र सेवक के खातिर , पुलिस-फौज  है तैयार .
बात समझ लो मनमोहनजी, अन्ना पर न हो अत्याचार,
 १५ अगस्त के शुभ अवसर पर, नव- अन्ना हों कई हज़ार,

(१५/०८/२०११ सुबह ९.०० बजे.)

No comments:

Post a Comment